फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सचिव निलंबित, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी ब्लाॅक के गांव करंबर स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की खराब हालत देख जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का पारा बृहस्पतिवार को चढ़ गया। मौके की हालत देख इतने नाराज हुए कि सचिव के निलंबन, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही पशु चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को लिखने के निर्देश दिए। सीवीओ से स्पष्टीकरण मांगा और ग्राम प्रधान को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। सत्यापन किया तो अभिलेखों में पशुओं की संख्या 73 पाई गई, जबकि निरीक्षण के समय 59 पशु पाए गए। दो कमरों में भूसा रखा गया था। पानी निकालने के लिए मोटर लगा था। प्रकाश के लिए विद्युत कनेक्शन था, लेकिन सोलर पैनल खराब पाया गया। पशुओं की देखभाल करने के लिए तीन केयरटेकर और एक चौकीदार रखा गया है। पशुओं की चिकित्सा के लिए एक पशु चिकित्सक मौजूद थे। परिसर में फैली गंदगी, हौज के पानी की गंदगी, जलजमाव को देख सचिव और पशु चिकित्सक पर भड़क गए। कहा कि पूरे जनपद में ऐसी बदहाल और दयनीय स्थिति किसी गोवंश आश्रय स्थल की नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव अजय कुमार पांडेय को सस्पेंड करने और पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। सीवीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया और ग्राम प्रधान को भी नोटिस जारी किया गया। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर सख्त हिदायत दी कि अगले एक सप्ताह में अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल के पास स्थित अमृत सरोवर और आरआरसी (कूड़ा निपटान केंद्र) का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला पंचायती राज अधिकारी यतेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें