फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मार किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी रविंद्र नट 40 को गांव के ही उपेंद्र सिंह ने रविवार को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। उधर, घायल को गांव के प्रधान शुभम सिंह ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविंद्र नट व उपेंद्र सिंह अगल-बगल के खेतों में परवल की खेती किए हैं। परवल तोड़ने व उसे बेचने को लेकर हुए विवाद में उपेंद्र सिंह ने रविंद्र नट को चाकू मार दिया। चाकू उसके पीठ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के प्रयास व दलित उत्पीड़न के मामले में उपेंद्र का चालान कर दिया गया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने कहा कि घायल के पिता लली नट की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध अन्य संज्ञेय मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें