फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को चितबड़ागांव बुलाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव नगर पंचायत के राकी मोहल्ला निवासी आबिद उर्फ बिट्टू (23) पुत्र शहादत का पीड़ित युवती से पहले से ही संपर्क था। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी। शुक्रवार को आबिद ने फोन करके युवती को चितबड़ागांव बुलाया और रात में आजाद नगर स्थित खाली मकान में ले अपने दोस्तों के साथ बलात्कार किया। जिस मकान में घटना को अंजाम दिया गया उसके मालिक लखनऊ में रहते है। उन्होंने देखरेख के लिए मकान की चाबी पड़ोसी आशुतोष गोंड पुत्र विजय गोंड को दिया है। आबिद ने अपने दोस्त आशुतोष गोंड से बात कर युवती को खाली मकान में ले गया। यहां आशुतोष गोंड का रिश्तेदार मन्नू गोंड पुत्र मदन गोंड निवासी टीका देवरी थाना चितबड़ागांव पहले से ही मकान में मौजूद था। इस मकान में पहुंचा, जहां युवती के साथ तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। भोर में करीब तीन बजे बाइक से ले जाकर युवती धर्मापुर रेलवे क्रॉसिंग पर छोड़कर दिया।
सुबह टहलने वाले लोगों की नजर जब अकेली युवती पर पड़ी तो लोगों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। तत्पश्चात युवती से परिजनों का फोन नंबर लेकर लोगों ने फोन किया और जब उसके घर के लोग आए तो उन्हें सुपुर्द कर दिया। घर के लोगों के साथ युवती चितबड़ागांव थाने आई और तीनों युवकों के विरुद्ध तहरीर दिया। इसके बाद चितबड़ागांव पुलिस ने धारा 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को फिरोजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें