बलिया। श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर काॅलेज में बुधवार को मालवीय मुरली बाबू की 131वीं जयंती मनाई गई। मुरली बाबू द्वारा स्थापित पांच शिक्षण संस्थान श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, गुलाबदेवी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय और टाउन पॉलिटेक्निक में उन्हें याद किया गया।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव ने उनके द्वारा शिक्षा जगत में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता एवं छात्रों के समग्र विकास की ओर विशेष ध्यानाकर्षण रहना चाहिए। मुख्य अतिथि ने पांचों शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पांचों शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व प्रधानाचार्य ने शिक्षण संस्थानों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। टाउन एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने अध्यक्षीय भाषण दिया तथा गुलाब देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रबंध समिति नलिनेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन टाउन एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में प्रबंधक, प्रबंध समिति श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज सुभाष चंद्र श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अमर कुमार वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन प्रोफेसर डॉ. अशोक सिंह ने किया।
जयंती पर याद किए मुरली मनोहर
बलिया। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ एवं कबीरम समाज तथा जनता जनार्दन मंच के संयुक्त तत्वावधान में टकरसन गांव स्थित मठिया परिसर में मुरली मनोहर की जयंती मनाई गई। घूरा राम, अध्विक्ता रामजी ठाकुर, विनय पांडेय, बृजकिशोर सिंह, अंजनी सिंह, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष प्रसाद गुप्त आदि रहे। मुरली मनोहर के पैतृक गांव सागरपाली में जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों मुरली मनोहर के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित दी। भैया रंजय सिंह ने कहा कि मुरली बाबू ने शिक्षा संस्थानों की स्थापना की। इस मौके पर पर चंद्रमा सिंह, टुनटुन सिंह, तारकेश्वर यादव, गोविंद सिंह, ओमप्रकाश यादव, पंचदेव गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता संतोष सिंह ने की। संवाद
नगर के टीडी कालेज चौराहा स्थित मुरली मनोहर की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि
नगर के टीडी कालेज चौराहा स्थित मुरली मनोहर की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि