फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेंशन कटवाने में सचिव पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुर। जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत दर्शाकर उसकी वृद्धावस्था पेंशन कटवाने के आरोप में जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई हुई है। एडीओ पंचायत सीयर मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर तत्कालीन ग्राम सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीयर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर दुबौली निवासी उमाशंकर के जीवित होने के बावजूद मृत दिखाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। इस संबंध में पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन ग्राम सचिव सविता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने 10 दिसंबर को आदेश जारी कर एडीओ पंचायत को एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया। आदेश में कहा था कि ग्राम पंचायत गोविंदपुर दुबौली की तत्कालीन सचिव सविता देवी की ओर से उमाशंकर को मृत दिखाकर पेंशन कटवाना न सिर्फ अनुचित बल्कि अनैतिक और दंडनीय कृत्य है। यह कृत्य सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और सेवा नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। वहीं पीड़ित को न्याय दिलाने और उसकी पेंशन बहाल कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें