बाइक पर चार सवारी होने से असंतुलित बाइक के ट्रक से टक्कर के बाद बाइक सवार चार में दो सड़क के किनारे पलट गए और ट्रक के नीचे दब गए। दोनों ट्रक के नीचे फंसे रहे। इन्हें पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मंगाकर ट्रक के नीचे से निकलवाया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से आया था आकाश
भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाला आकाश यादव अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से आया था। बड़े भाई पप्पू यादव का विवाह छह मार्च को है। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।