फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हनुमान मंदिर में पूजन के बाद निकला महावीरी झंडा जुलूस

विज्ञापन
महावीरी झंडा जुलूस में शामिल पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सा​थ में अन्य।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर में शनिवार को परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हनुमान मंदिर में पूजन के बाद ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ निकाला गया।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल दो अखाड़ों के युवाओं ने लाठी-डंडे से शौर्य कला का प्रदर्शन किया। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बनारस से आई झांकी ने भी खूब वाहवाही लूटी।
मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुए जुलूस में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सबसे पहले महावीरी झंडा समिति चितबड़ागांव कमेटी का जुलूस अध्यक्ष एवं नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। हनुमान मंदिर पर पूजन-अर्चन के बाद यह बलिया-गाजीपुर मार्ग होते हुए पीसीओ तिराहा, शहीद स्मारक, सतकुया मुहल्ला, बरतर तिराहा, अंबेडकर नगर और सुभाष नगर से होते हुए पोस्ट ऑफिस पहुंचा।
विज्ञापन

वहीं नवयुवक बजरंग दल फिरोजपुर कमेटी का जुलूस अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में शामिल हुआ, जो रेलवे स्टेशन, कान्ही मुहल्ला होते हुए बलिया-गाजीपुर मार्ग बाजार तक गया। रास्ते भर एक से बढ़कर एक झांकियों ने अपनी अनुपम छटा बिखेरी। प्रशासन ने जुलूस में हथियारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया था।
कार्यक्रम में सांसद सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, शशिकला तिवारी और नवनीत कुमार गुप्ता, पप्पू केशरी ने जुलूस की अगवानी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल के साथ बाहर से आई पुलिस टीम भी पूरे नगर में मुस्तैद रही। हनुमानगंज: बजरंग दल सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से शनिवार की देर शाम हनुमानगंज मंदिर से महावीर झंडा जुलूस निकाला गया।
श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण, ऋषि, भालू, बंदर, रावण के वेश में युवा चल रहे थे। हनुमान की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी। लगभग छह घंटे तक बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जुलूस के चलते जाम की स्थिति रही। सुनील वर्मा, फतेह बहादुर वर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, मनोज तिवारी, अमित चंद्र गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, गोपाल, राकेश गुप्ता, शिवकुमार पासवान, तारकेश्वर गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें