फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग प्रवर्तन के शिल्पकार थे माहाराज शिवाजी : संजय शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिंदू साम्राज्य उत्सव के रूप में मनाया गया। नागाजी मठ सरस्वती शिशु मंदिर में सह विभाग कार्यवाह संजय शुक्ला ने भारत माता, डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर व छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पार्चन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ अपने छह उत्सवों में से एक हिंदू साम्राज्य उत्सव, छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के वर्षगांठ के रूप में मनाता है। ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह 6 जून 1674 को रायगढ़ किले पर सम्पन्न हुआ था। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक एक युग परिवर्तनकारी घटना थी। छत्रपति शिवजी महाराज ने 344 साल पहले स्वराज्य, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वदेश के पुनुरुत्थान के लिए जो कार्य किया है, उसकी तुलना नही हो सकती। शिवाजी महाराज मात्र एक व्यक्ति नहीं, वे एक विचार एक युगप्रवर्तन के शिल्पकार थे। हमारा इतिहास अनादि है। हम जिस युग में जी रहे हैं उसका इतिहास भी लगभग पांच हजार साल पुराना है। रामकुमार तिवारी,शचीन्द्र, अथर्व सोनी, रवि सोनी, परमेश्वरनश्री, हरनाम, संजय कश्यप, मारुति नंदन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें