फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सपा ने सलेमपुर सीट से किया उम्मीदवार का एलान, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर पर लगाया दांव

Sun, 14 Apr 2024 03:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया से समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। 2009 में बसपा के टिकट पर रमाशंकर राजभर सलेमपुर से सांसद चुने गए थे। बता दें कि इस सीट से भाजपा पहले ही वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 
विज्ञापन
रमाशंकर राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर से ही सही सपा ने सलेमपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी की स्थिति साफ कर दी है। यहां से सपा ने पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। वे 2009 में बसपा के टिकट पर यहां से सांसद चुने गए थे। 2004 में लोकसभा चुनाव में भी वे बसपा के प्रत्याशी थे, लेकिन उन्हें 1,32,013 मत पाकर तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। सलेमपुर से भाजपा पहले ही वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बसपा ने अभी यहां से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

विज्ञापन


रमाशंकर राजभर इस सीट से काफी समय से तैयारी कर रहे थे। पहली बार उन्होंने 2004 में सलेमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय उन्हें सपा के हरिकेवल प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा था। वे तीसरे नंबर पर रहे थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हरिकेवल प्रसाद को हराकर अपना बदला पूरा किया। 

इस चुनाव में रमाशंकर राजभर को 1,75,088 मत मिले थे। कांग्रेस के भोला पांडेय 1,56,783 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। सपा के हरिकेवल प्रसाद 1,35,414 मत पाकर तीसरे स्थान पर चले गए थे। 
विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनाव में रमाशंकर राजभर को टिकट नहीं मिला। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में ये सीट बसपा के पास चली गई और बसपा के टिकट पर आरएस कुशवाहा चुनाव मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रमाशंकर सपा में शामिल हो गए। रमाशंकर राजभर देवरिया जिले के शिवपुर के रहने वाले हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें