फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एंबुलेंस में मिली 194.25 लीटर अंग्रेजी शराब, पट्टी बांधकर मरीज बन लेटा मिला तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर (बलिया)। मांझी उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर बृहस्पतिवार रात को उत्पाद पुलिस और मांझी पुलिसकर्मियों ने 194.25 लीटर अंग्रेजी शराब लदी एंबुलेंस पकड़ ली। एंबुलेंस चालक ने पुलिस को चकमा देकर वाहन से भागने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। शक होने पर उत्पाद व मांझी पुलिस के ने रोककर जब हैंड हेल्ड स्कैनर मशीन से जांच की तो एंबुलेंस के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी बरामद हुई। एंबुलेंस में विशेष तहखाना बनाकर शराब को छिपाकर मऊ से छपरा भेजा जा रहा था। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं 19शराब व एंबुलेंस को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

तस्करों की ओर से पुलिस और उत्पाद विभाग को भ्रमित करने के लिए मरीज व शव ढोने वाले उक्त एंबुलेंस में सभी आवश्यक उपक्रम मौजूद थे। एक तस्कर पट्टी बांधे हुआ था। जिसके शरीर के ऊपर पानी की बोतल भी लटकी हुई थी। पुलिस ने एंबुलेंस का दरवाजा खोला तो पाया कि डेडबॉडी पैकिंग करने वाले सभी सामान को सजाकर रखा गया है। मांझी चेकपोस्ट पर उत्तरप्रदेश नंबर की एंबुलेंस दिखने के बाद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गई। चालक ने भ्रमित करने के लिए इमरजेंसी में मरीज को दिखाने की बात कही। लेकिन हावभाव और एंबुलेंस को देखकर गहनता से जांच की गई तो एंबुलेंस में विशेष तहखाना मिला। इसमें अंग्रेजी शराब को छिपाया गया था। इस संबंध में मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम बताया कि एंबुलेंस के तहखाने से 194.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं चालक समेत मरीज बने तस्कर को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। उत्पाद प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए लोगों के पूछताछ के साथ मोबाइल सर्विलांस और टेक्निकल सेल से मदद ली जा रही है। जिससे बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के आसार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें