फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं छोटे लोहिया

Thu, 22 Jan 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल के  प्रांगण में गुरुवार को छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि कबीना मंत्री अंबिका चौधरी के प्रतिनिधि शैलेश चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कहा कि छोटे लोहिया केवल समाजवादियों के लिए ही नहीं बल्कि सभी दलों के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
 कहा कि उन्होंने राजनीति में जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह किसी समान्य व्यक्ति के बस की बात नहीं।

इस मौके पर उमाशंकर चौधरी, समीम भोला, केशरीनंदन त्रिपाठी, मुमताज  आदि उपस्थित रहे।

बैरिया/जयप्रकाशनगर : छोटे लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा के वरिष्ठ नेता संजय मिश्र ने स्व. मिश्र के आदर्शों पर चलकर ही समाजवाद को कायम रखे जाने की बात कही।
विज्ञापन


 लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र ने अपने कार्यकाल में कभी भी सिद्धांत के आगे पैसे को तरजीह नहीं दी।

एग्रो के चेयरमैन छोटे लोहिया के अनुज पं. तारकेश्वर मिश्र ने धन्यबाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मनोज सिंह, नितेंद्र मिश्र, अवध बिहारी ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें