फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने िकया परेशान तो धूप नेे दी राहत

Thu, 22 Jan 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि दो दिनों से कोहरे से लोग परेशान हो उठे हैं। हालत यह है कि कोहरे के चलते वाहन भी रेंगते हुए चल रहे हैं। हालांकि दिन में निकली धूप ने लोगों को राहत जरूर दी।
विज्ञापन


लेकिन शाम तक फिर ठंड से लोग दो चार होते रहे। वहीं बाजार में सन्नाटा आम दिनों की भांति रहा।
मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है।

ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। अलसुबह उठकर मार्निंग वाक करने वाले बुजुर्ग, रोगी तथा युवा भी सुबह तक सोकर जग रहे हैं।

नगर सहित ग्रामीणांचलों में ठंड के चलते सर्दी, जुकाम समेत अन्य बीमारियों की जद में लोग आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

ठंड से बचाव के लिए चाय और काफी का सेवन भी बढ़ गया है। उधर लगातार पड़ रही ठंड से लोग परेश्ाान हो उठे हैं। बाजारों में व्यापारी भी परेशान हैं वजह ग्राहकों का दूकानों पर न आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें