फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 100 से ज्यादा घरों के एलईडी बल्ब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कठौडा गांव में मंगलवार की रात 100 से ज्यादा घरों के बाहर लगे एलईडी बल्ब चोरी हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना इंचार्ज मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। छानबीन की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जिन लोगों के घरों के बाहर से बल्ब चोरी हुए हैं उनमें मन्नू राय, जटाशंकर पाल, हीरालाल गुप्ता, शिवबदन पाल, रिंकू गुप्ता, ध्रुवनाथ पाल, अंजनी राय, संजय पटेल, मदन सेठ, अंबिका प्रसाद गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। लगातार हो रही छोटी-मोटी चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें