फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पीएचसी को लिया गोद, कहा- कोरोना से मरने वालों के आंकड़े छिपा रही सरकार

Mon, 21 Jun 2021 09:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि अस्पतालों में बेड, दवाओं और जांच जैसी व्यवस्था उपलब्ध कराने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है।  सरकार कोरोना से मरने वालों के आंकड़े छिपा रही है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को बलिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश सरकरा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में करोड़ों लोगों की मौत कोरोना महामारी के चलते हो चुकी है, लेकिन सरकार और अधिकारी इस आंकड़े को छिपाने में जुटी है। प्रदेश में सरकार द्वारा अस्पतालों में बेड, दवाओं और जांच जैसी व्यवस्था उपलब्ध कराने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है।  
विज्ञापन


उन्होंने घोषणा की कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेते हैं और इस अस्पताल में जनसेवा की सभी आधुनिक उपकरणों और व्यवस्था को बेहतर बनाने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि मैं कोरोना से स्वयं पीड़ित रहा हूं और मैंने इस महामारी के दौरान लोगों  के बीच जाकर भी उनकी बेबसी और पीड़ा को महसूस किया है।

कहा,  मैंने अपने विधायक निधि से भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में दो, बेरुआरबारी में दो, रेवती में चार, बांसडीह में तीन तथा सदर अस्पताल में पांच ऑक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। दु:ख इस बात का है कि अधिकारियों के शिथिल कार्यशैली के कारण वह पत्र एवं विधायक निधि का पैसा भी फाइलों में धूल फांक रहा है।
विज्ञापन


कोरोना के दौरान सरकार के द्वारा जैसी जनता की मदद मिलनी चाहिए वैसी नहीं मिल पा रही है। मैंने विधानसभा में भी प्रत्येक  मृत कोरोना मरीजों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की आवाज उठाई है। 
विज्ञापन

इस काम के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए बांसडीह विधानसभा के जितौरा के अगउर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सीएम को पत्र लिखा था। सीएम के निर्देश के क्रम में शासन ने संबंधित कार्यदायी संस्था को अगउर स्थिति सीएचसी परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 51.68 लाख की धनराशि 17 जून को भेज दी है।

कहा कि इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कहा कि बलिया जनपद और विशेषकर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में  कोरोना मरीजों की मौत ऑक्सीजन के अभाव में हो रही थीं। मैंने तीन जून 2021 को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए आग्रह किया था।

17 जून को शासन द्वारा ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना के लिए 51,68,400 रुपये स्वीकृति कर कार्यदायी संस्था को अविलंब निर्माण करने का निर्देश दिया गया। ऑक्सीजन प्लांट न सिर्फ बांसडीह क्षेत्र समेत पूरे जनपद के लिए संजीवनी साबित होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें