फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के मासूमपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान राजेंद्र यादव के असामयिक निधन के बाद बुधवार की रात राजस्थान के बीकानेर से उसका शव घर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन

मासूमपुर निवासी राजेंद्र यादव (58) पुत्र स्व. विश्वनाथ यादव 104 बीएन बटालियन में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी खराब हो गई थी। जिनका बीकानेर (राजस्थान) में इलाज चल रहा था। वह डालसिस पर थे। जिनकी इलाज के दौरान ही सोमवार को असामयिक निधन हो गया था। निधन के बाद बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी बुधवार को शव राजस्थान से हवाई मार्ग से पटना तथा पटना से सड़क मार्ग से रात्रि में मासुमपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंची।
कुछ देर में दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जवान का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के कठौड़ा में सरयू नदी के तट पर स्थित श्मशान पर किया गया, जहां बीएसएफ के जवानों द्वारा सलामी दी गई। मृतक राजेंद्र यादव की शादी गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड के समीप एक गांव में निर्मला देवी से हुई थी। उनके तीन पुत्र रामजी (28), श्याम (24) व विनोद (20) एवं एक पुत्री थी। जिसकी शादी हो चुकी है। इस मौके पर गांव के प्रधान ब्रम्हानंद यादव, मनोज यादव, भीष्म यादव, पंकज यादव, रामाश्रय यादव, बच्चालाल यादव, जगरनाथ यादव, विजेंद्र व सकलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें