फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत, शटर गिरा कर भागे साथी, ग्रामीणों का हाईवे पर हंगामा

Sat, 03 Jul 2021 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मिस्त्री की करंट से मौत होने के साथी वहीं छोड़कर भाग गए। जब परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे तो मिस्त्री मृत मिला। इस दौरान परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन
परिजनों से बात करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम मकान में काम करते समय एक पाइप फिटिंग मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। उसके साथी शटर गिरा कर भाग निकले। खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने कासिमबाद सड़क पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी विशाल कुमार(26) पुत्र अमीरचंद राम पाइप फिटर का काम करता था। एक नवनिर्मित मकान में फिटिंग का काम करते समय विशाल करंट की जद में आ गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। साथी मजदूर शटर गिरा कर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देर शाम विशाल घर नहीं पहुचा तो परिजन खोजते-खोजते पहुंचे। मकान में विशाल मृत पड़ा था। इसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कासिमाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।

जानकारी मिलते ही रसड़ा कोतवाल नागेश उपाध्याय व चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम रसड़ा और क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने ग्रामीणों को समझाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें