बलिया। शासन की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए खचऌ्प किए जा रहे हैं। अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को परखने के लिए कायाकल्प योजना शुरू की गई है। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर तथा रेवती को कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2021-22 में सांत्वना पुरस्कार मिला है। सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की तरह जिले के अन्य सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर अवार्ड हासिल कर सकते हैं।
जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. रंजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष 2021-22 में प्रथम बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर को 71.29 फीसदी अंक मिले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती को भी प्रथम बार 70.86 अंक मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती लगातार दो वर्षों से प्रतिभाग कर रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि कायाकल्प योजना सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वच्छता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने दो मई 2015 को आरम्भ की थी। इसमें एक निर्धारित चेक लिस्ट के आधार पर स्वास्थ्य केन्द्रों का तीन चरणों में मूल्यांकन किया जाता है। तीन चरणों में अधिक अंक हासिल करने वाली चिकित्सा इकाइयों को राज्य स्तर से सम्मानित किया जाता है। स्वास्थ्य केन्द्रों का नामांकन आंतरिकए सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन के अंतर्गत तीन चरणों में किया गया। इन चरणों के माध्यम से छह बिन्दुओं जैसे स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया गया। आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम द्वारा, सहकर्मी मूल्यांकन का निरीक्षण मण्डल स्तरीय टीम द्वारा किया गया था। कायाकल्प योजना के अंतर्गत राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 15 लाख तथा द्वितीय स्थान प्राप्त इकाई को 10 लाख रुपये तथा अन्य 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त सीएचसी को एक लाख रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।