फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी के शहीदों को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और इंकलाबी मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाजार में जुलूस निकालकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने काकोरी कांड के शहीदों को याद किया। इस दरम्यान नुक्कड़ सभा कर काकोरी के शहीद अशफ़ाक उल्ला खां, राजेंद लाहिड़ी, रोशन सिंह और राम प्रसाद विस्मिल के कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कस्बा के पकड़ीतर में नुक्कड़ सभा करते हुए क्रालोस के लालू तिवारी ने कहा कि जिस मकसद से काकोरी के शहीदों ने अपनी शहादत दी, वह मकसद काले अंग्रेजों के चलते आज भी अधूरा है। देश में नफरत की राजनीति हो रही है। देश की हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता की महान विरासत को खत्म करने की लगातार कोशिश हो रही है। शहीदों के सपनों को साकार करना है तो एक और क्रांति काले अंग्रेजों के खिलाफ करनी होगी। इस मौके पर डा. सत्यनारायण गुप्ता, बलवंत यादव, हंसनाथ यादव, शिवानंद, मुनीब, चंद्र प्रकाश, संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें