फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति बना कर आर्थिक स्थिति मजबूत करें ग्रामीण पत्रकार : हरिवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उप्र के सम्मेलन में मुख्य अतिथि व राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को सहकारी संघ बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी चाहिए, ऐसा कर ग्रामीण पत्रकार बीमा की सुविधा सहित आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

नगर के टाउन हाल बापू भवन में शनिवार को ग्राम संस्कृति के संरक्षण में पत्रकारिता की भूमिका विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने विस्तार से पत्रकारों की स्थिति और वर्तमान पत्रकारिता पर चर्चा की।
सम्मेलन का शुभारंभ राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंद्र कुशवाहा, कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त, डाॅ. गणेश कुमार पाठक, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत मिश्र सहित विशिष्ट अतिथियों ने दीप जला व माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्त और संचालन वीरेंद्र मोहन तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष विजेंद्र नाथ सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें