फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लाखों के गहने और नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र मंदा (उत्तर पट्टी) गांव में सोमवार की रात चोरों ने अच्छेलाल के घर में प्रवेश कर लाखों के गहने और गुल्लक में रखे लगभग 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह समान गायब की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

मंदा गांव निवासी अच्छेलाल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि दो फरवरी को उनके साले की मौत के परिवार के साथ ग्राम मुस्ताफबाद-सरायभारती गए थे। घर पर दो पुत्र थे। रात को खाना खाकर पुत्र सो गए। रात्रि में चोरों ने घर के अंदर प्रवेश कर मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, नाक का कील तीन पीस, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक अंगूठी व गुल्लक में रखे लगभग 50 हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें