फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुरक्षा के बीच 1627 स्थानों पर होलिका दहन

विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में जलाई गई होलिका।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में 1627 स्थानों पर आस्था और विश्वास के साथ होलिका दहन हुआ। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर रही। निगरानी के लिए पुलिस गश्त करती रही। सुरक्षा को लेकर जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस लाइन में पूजन कर होलिका जला कर लोगों को होली की बधाई दी। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर शहर में मौजूद रहे, इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चौराहों और गली नुक्कड़ों पर हुड़दंगियों की टोली हुड़दंग में मस्त रही।
विज्ञापन

जिले में आठ अति संवेदनशील और 130 संवेदनशील सहित 1627 स्थानों पर परंपरागत तरीके से हालिका दहन किया गया। होलिका दहन रात 12 बजे के बाद शुरू हुआ जो एक बजे तक चलता रहा। बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं होली की मस्ती में दिखे। देर रात तक लोग हालिका दहन करने के बाद फाग का आनंद लिया। ग्रामीण इलाकों मेें भी होलिका दहन परंपरागत रूप से हुआ। लोगों ने होलिका की पूजा अर्चना कर उसमें आग लगाई गई और होलिका जल उठी। इसके पूर्व नगर के चौक, जापलिंगंज, सुखपुरा, फेफना, गड़वार, चिलकहर, संवरा, रसड़ा, नगरा, रतसर, हल्दी सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से चहल पहल रही। त्योहारों को लेकर पूरा बाजार गुलजार नजर आया। लोगों ने कपड़ों, रंगो और खाने पीने के तमाम सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें