छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 84वें जन्म दिवस पर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में विविध कार्यक्रम किए गए। इस दौरान समाजवादी चिंतकों ने स्व. जनेश्वर मिश्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला अस्पताल में काबीना मंत्री नारद राय के पुत्र नवीन राय की अगुवाई ने नगर विस के कार्यकर्ताओं ने मरीजों में फल वितरित किया।
फल वितरण के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र पार्क में छोटे लोहिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान नगर विधानसभा के कैंप कार्यालय चंद्रशेखर नगर में पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटा गया। जनेश्वर मिश्र उपवन में कार्यकर्ताओं ने मिश्र के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्त ने भी अपने समर्थकों के साथ जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र उपवन पहुंचकर मिश्र के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से जनेश्वर मिश्र को जाना जाता था।
उनके रग-रग समाजवाद में भरा हुआ था। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में प्रेमशंकर चतुर्वेदी, बब्लू तिवारी, गौरव चौधरी, गुड्डू राय, अवधेश राय, बरमेश्वर यादव, कमलेश राय, जमाल आलम, दारोगा सिंह, भीम यादव, रामप्रसाद जायसवाल, सिपाही यादव, बड़क यादव, चंद्रिका पासवान, मनन दूबे, आशुतोष ओझा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजेंद्र मिश्र तथा संचालन मृत्युंजय राय ने किया।