फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित, कई का वेतन रोका

Fri, 05 Aug 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
;e - फोटो : Getty
विज्ञापन
बीएसए डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से गायब मिली एक प्रभारी प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया। वहीं बंद मिले एक प्राथमिक स्कूल के सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। इसके अलावा तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा।
विज्ञापन



बीएसए के निर्देश पर शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र चिलकहर और पंदह में सघन चेकिंग अभियान के दौरान बीईओ सुनील कुमार ने चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी का निरीक्षण किया गया। यहां की शिक्षिका कृष्णा देवी हस्ताक्षर बनाकर गायब थी। बीईओ हेमंत मिश्र ने चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय टेकारी का निरीक्षण किया।

यहां भी शिक्षिका शकुंतला देवी हस्ताक्षर बनाकर कहीं चली गयी थी। डीसी सत्येंद्र कुमार राय के निरीक्षण में पंदह के प्राथमिक विद्यालय लेदुही में शिक्षक उपस्थिति पंजिका पर संजीव कुमार सिंह का हस्ताक्षर बना था, लेकिन वे नहीं थे। बीईओ राकेश कुमार सिंह जब चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर असली पहुंचे तो सुबह साढ़े आठ बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला था।
विज्ञापन


रसोईया बाहर बैठकर गुरुजनों के आने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद श्री सिंह प्राथमिक विद्यालय पखनपुरा पहुंचे तो वहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका बसंती देवी हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से चली गयी थी। जबकि एमडीएम में बच्चों के बीच बिस्किट बांटा जा रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए राकेश सिंह ने बसंती देवी को सस्पेंड कर दिया। जबकि रामपुर असली के सभी शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें