फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला : 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3003 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जन आरोग्य मेले का रविवार को 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन किया गया। मेले के नोडल व एसीएमओ डॉक्टर योगेश दास ने बताया कि आरोग्य मेले में 3003 मरीजों का इलाज हुआ। वहीं, 23 मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

इंदरपुर : न्यू पीएचसी मालिपुर पर आयुष चिकित्सक डॉक्टर खालिद, होमियोपैथिक चिकित्सक डॉक्टर सुजीत ने मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डॉक्टर अजीत कुमार, न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर डॉक्टर के न रहने पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, न्यू पीएचसी किशोरगंज पर फार्मासिस्ट अजय नारायण ने मरीजों का इलाज किया।
नगरा: स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रामध्यान ने 50 मरीजों का उपचार किया। वहीं, न्यू पीएचसी भीमपुरा नं. 2 पर आयुष के डॉक्टर अजीत कुमार आदि ने 35 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

चिलकहर : संवरा पीएचसी पर डॉ. प्रदीप सरोज ने 35 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी चिलकहर पर 42 मरीज का इलाज किया वहीं, पीएचसी कुरेजी पर चिकित्सक के अभाव में फार्मासिस्ट राकेश सिंह ने 28 मरीजों को दवा दी। दुबहर : सभा शिवपुर दियर नई बस्ती अखार में स्थित न्यू पीएचसी पर डॉ. गजेंद्र सिंह ने 32 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें