फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकुल्हां-संसार टोला तटबंध मार्ग पर लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। अवैध लाल बालू लदे ट्रकों से बकुल्हां-संसार टोला तटबंध मार्ग सोमवार को पूरे दिन जाम रहा। लाल बालू लदे एक ट्रक के खराब होने से पीछे लंबी कतारें लगनी लगीं। कुछ ही देर में भारी जाम लग गया। दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बिहार से लाल बालू की खेप जयप्रकाश नगर क्षेत्र में उतरती है। वहां से अवैध तरीके से ट्रकों पर लादकर लाल बालू जगह-जगह पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि लाल बालू के ट्रकों से आवागमन से इस सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को भी जाम लगने से क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके तिवारी को जाम हटवाने के लिए प्रयास करना पड़ा। बाइक से निकलने वाले भी जाम में फंसे रहे। रोजाना शाम ढलने के बाद चांददियर से मांझी तक एनएच-31 पर भी ट्रकों का जाम लग जाता है। इससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें