बांसडीहरोड। क्षेत्र के आर्मी ग्रुप रघुनाथपुर (चंद्रपुरा) की ओर से गांधी जयंती पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। करीब 250 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। अव्वल आए प्रतिभागियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बांसडीहरोड स्थित दुर्गा मंदिर से किया गया। कुछ देर के लिए वाहनों को दो तरफ रोक दिया गया। चार मिनट 32 सेकंड में बांसडीह कोटवाली क्षेत्र के बकवा निवासी जयप्रकाश राजभर ने 1600 मीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शेर निवासी रमेश यादव द्वितीय और तृतीय स्थान पर जनपद मऊ अंतर्गत रूपवार निवासी सत्या सिंघम रहे।
गोपालजी यादव, धर्मेद्र पाल, नेबू लाल चौहान, शंकर राजभर, ओम प्रकाश, पियूष खरवार, अभिषेक कुमार, अखिलेश यादव को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को आर्मी ग्रुप रघुनाथपुर के विक्की सिंह ने शील्ड दी। पीयूष सिंह, सोनू यादव, जीतू पटेल, रविंद्र यादव, अमित यादव, मुकेश यादव, गोलू यादव, शुभम गुप्ता, नीतीश यादव, प्रदीप, प्रदुमन, मुकेश यादव, प्रिंस सिंह आदि रहे।