फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हॉटस्पॉट इलाके का लिया जायजा, होम डिलीवरी के तहत सामानों की आपूर्ति का निर्देश

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव को हाटस्पाट घोषित होने के बाद आवश्यक सामग्री के आपूर्ति के लिए ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। नवागत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल ने सोमवार को हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। कहा कि हॉटस्पॉट इलाकों में घर-घर दवा, सब्जी, फल एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति तहसील प्रशासन की ओर से नामित दुकानदारों द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र मिर्जापुर, दुर्जनपुर, पांडेयपुर आदि का दौरा करने के बाद उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उल्लेखनीय है कि 72 घंटे से नगर पंचायत इलाके में गैस सिलेंडर के साथ ही दवा, सब्जी, फल व किराने की सामानों की आपूर्ति ठप है। खासकर ब्लड प्रेशर, शुगर की नियमित दवा का सेवन करने वालों को भी दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एसडीएम ने बीडीओ संतोष यादव और दुर्जनपुर के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार यादव को निर्देश दिया कि गांव निगरानी समिति को सक्रिय करें और बाहर से आने वाले लोगों को तत्काल क्वारंटीन कर गांव को पूरी तरह से सैनिटाइज कराएं। उन्होंने गांव में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी के लिए ग्राम प्रधान से दूध, सब्जी व किराना दुकानदार का नाम व मोबाइल नंबर मांगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें