फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: -1785 के बजाय 1185 एमटी खाद ही पहुंची, वितरण में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में खाद की पर्याप्त खेप नहीं पहंुचने से किसानों को दिक्कत हो रही है। 1785 के बजाय 1185 एमटी खाद ही जिले में पहुंची है। इस तरह से 600 एमटी खाद की कमी बनी है। 27 साधन सहकारी समितियों तक खाद नहीं पहुंच पा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन से शासन से एक और रैक डीएपी की मांग की है। इसमें 2600 एमटी खाद आएगी।
विज्ञापन

16 नवंबर को शासन से भेजी गई डीएपी व एनपीके की रैक फेफना जंक्शन पर पहुंची थी। डीएम की देखरेख में समितियों पर हुए आवंटन के अनुसार खाद को पहुंचाया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रशासन की डिमांड के अनुरूप डीएपी नहीं मिकी। प्रशासन ने 1785 एमटी डीएपी की डिमांड की थी, इसकी रैक भी जिले में आई लेकिन मऊ को 250 व देवरिया को 350 एमटी डीएपी भेजने का फरमान शासन से आ गया। ऐसे में जिले को 1185 एमटी ही डीएपी मिल पाया। 600 एमटी की कमी से समितियों पर मारामारी की नौबत आ जा रही है। मौजूदा स्थिति में 156 साधन सहकारी समितियों के बजाय 133 समितियों पर ही आवंटन हो पाएगा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता ब्रजेश पाठक ने बताया कि शासन से मिली डीएपी को समितियों तक भेज कर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। दोबारा 2600 एमटी की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही मिल जाएगा। किसानों को खाद की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें