फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुडंन संस्कार में आईं दो किशोरियों समेत चार को डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सती घाट पर बुधवार की सुबह मुंडन संस्कार में आईं दो किशोरियों को डूबने से नाविकों ने बचा लिया। वहीं, दो अन्य डूब रहे किशोरों को भी स्थानीय लोगों ने बचाया। एक परिवार के लोग सुरेमनपुर गांव से मुंडन संस्कार के लिए सती घाट पर आए हुए थे। दो किशोरियों नहाने के लिए गहरे पानी में चली गईं। और डूबने लगीं। उनका डूबता देख लोग शोर मचाने लगे। घटना के समय नाव से गश्त कर रहे दोकटी थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज अश्विनी मिश्र मौके पर पहुंचे। नाविकों की मदद से किशोरियों को डूबने से बचा लिया। इस घटना से आधा घंटा पहले दलन छपरा गांव से सती घाट पर आए मुंडन संस्कार में दो युवक गंगा नदी में डूबने लगे। जिसे स्थानीय लोगों ने बचाया और बाहर निकाला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि कटान के चलते घाटों की स्थिति खराब हो चुकी है। लापरवाही पर हादसा होने का अंदेशा है। उपजिलाधिकारी बैरिया के आदेश पर शिवपुर घाट पर एक भी मुंडन संस्कार नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें