फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इनोवा सवार लोगों ने किराना दुकानदार व पुत्र को उठाया, बड़ा बेटा छत से कूदकर भागा, ग्रामीण अधिकारियों पर कर रहे शक

Wed, 11 Aug 2021 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले में बुधवार की शाम को कार सवार लोगों ने एक दुकानदार और उसके बेटे को उठा लिया। गांव में कोई खाद्य अधिकारी तो कोई एसटीएफ द्वारा उठाए जाने की बात कर रहा है। वहीं, पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रजिस्टर फाड़े जाने के बाद पुलिस को रजिस्टर दिखाते डॉ एच के पंकज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर बाजार में एक किराना की दुकान पर पहुंचे इनोवा गाड़ी पर सवार लोगों ने बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दुकानदार अशरफ व उसके छोटे पुत्र सकुरूल्लाह को उठा लिया। हालांकि इसी बीच अशरफ का बड़ा पुत्र छत से कूद कर भाग निकला। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि करीब साढ़े छह इनोवा गाड़ी से छह लोग किराना दुकान पर पहुंचे और दुकानदार अशरफ व उनके छोटे पुत्र सकुरुल्लाह को पकड़ लिया। दुकान के अंदर लगभग आधे घंटे तक छानबीन की और दोनों से वार्ता से की। तब तक मौके की नजाकत देख किराना व्यापारी का बड़ा पुत्र अफजाल छत से कूद कर भाग निकला।

बछईपुर बाजार से किराना व्यापारी अशरफ व उसके पुत्र को उठाने को लेकर बाजार में अफरा तफरी मची रही। कोई खाद्य अधिकारी तो कोई एसटीएफ द्वारा उठाए जाने की बात कर रहा है। इस संबंध में नगरा प्रभारी थानाध्यक्ष मायापति पांडेय ने बताया कि अभी इस घटनाक्रम पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें