बलिया। मंगलवार की देर शाम नवागत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने पदभार ग्रहण किया। इसके बाद सभी क्षेत्राधिकारीगण के साथ पुलिस लाइन के सभागार में बैठक की। इसमें जनपद में कानून/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मिलकर अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने का काम करेंगे। इसमें आप सभी क्षेत्राधिकारीगण का सहयोग आपेक्षित है। इस मौके पर सीओ सिटी भूषण वर्मा, सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान, बांसडीह सीओ प्रीति त्रिपाठी, सिकंदरपुर सीओ अशोक कुमार मिश्रा, रसड़ा सीओ शिवनरायण वैश, बैरिया सीओ राजेश त्रिपाठी आदि रहे।