फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाया गया अवैध कब्जा, खुला सार्वजनिक शौचालय का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम सार्वजनिक शौचालय पर किए गए अवैध कब्जे को बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत ने हटवा दिया। शौचालय का ताला आम नागिरकों के लिए खोल दिया गया। साथ ही दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अमर उजाला ने शौचालय पर कब्जा, छत पर पुआल शीर्षक से 22 अगस्त को इस मसले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम में कई वर्ष पहले लाखों की लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर गांव के कुछ लोगों ने ताला बंद कर कब्जा कर लिया था। शौचालय की छत पर पुआल रख दी गई थी। इससे ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश थे। ग्रामीणों का आरोप था कि शौचालय की चाबी गांव के एक व्यक्ति के पास है। शौचालय कभी खुला ही नहीं। ताले में जंग लग चुका है। शौचालय पर लगे ताले के कारण स्वच्छ भारत मिशन के सपने को पलीता लग रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया था। बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत मनियर वकील यादव ने गांव पहुंचकर वर्षों से बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें