फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहना सफाई करने के नाम पर ठग ले उड़े लाखों का जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकवा में बाइक सवार दो ठग गहना सफाई करने के नाम पर महिलाओं को प्रलोभन देकर लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने छानबीन करने के बाद शुक्रवार की शाम कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बकवा निवासी प्रमोद कुमार सिंह के घर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। जहां बीम बार कंपनी का कर्मचारी बताकर महिलाओं को प्रलोभन देकर आभूषण साफ करने की बात बताई। इसके बाद महिलाओं ने तीन मंगलसूत्र, एक चैन, तीन झुमका, एक कान बाली, पांच अंगूठी को साफ करने के लिए उन्हें दे दिया। इस दौरान गहने साफ करते वक्त ठग ने एक टिफिन बॉक्स निकाल कर उसमें पानी डालकर कहा कि इसको गैस पर गर्म कर दीजिए। इसमें सारे गहने हैं। आधे घंटे बाद जब ठंडा हो जाए तो सारे गहने निकाल लीजिएगा। जब महिलाओं ने टिपिन बाक्स गर्म करने के आधे घंटे बाद टिपिन खोला तो उसमें पानी और साबुन देखकर उनके होश उड़ गए और रोने चिल्लाने लगी। इसके बाद अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद, अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह घर पहुंचे। इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें