जिला अस्पताल के नए भवन में हड्डी वार्ड में मरीज द्वारा घर लाकर लगाया गया पंखा।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्यसे सभी वार्डो में पंखे लगाए गए है। इसमें से अधिकांश पंखे केवल डोलते हुए नजर आए। इससे मरीजों तक हवा नहीं पहुंच पा रही है। अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे है। वहीं कुछ लोग अपने घर से पंखा लाकर बेड के पास लगाकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश की।
बच्चा वार्ड को वर्तमान में पीकू वार्ड बनाया गया है। इसके नीचे सर्जिकल वार्ड तथा उसके नीचे हड्डी वार्ड स्थापित है। जबकि भूतल पर सीटी स्केन, डिजिटल एक्स-रे, एनआरसी वार्ड स्थापित है। जहां पंखा डोलते हुए नजर आए। इसके अलावा पैथालाजी एवं तीमारदारों के बैठने वाले स्थान पर एक-दो को छोड़ पंखे दूर-दूर तक नजर नहीं आए। हालाकि इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में सभी पंखे चलते पाए गए। इसके अलावा बर्न व सेफ्टी वार्ड में भी पंखा व एसी चलते पाए गए।
बता दें कि जिला अस्पताल के नए भवन में इन दिनों प्रथम तल पर हड्डी वार्ड, दूसरे तल पर सर्जिकल वार्ड तथा तीसरे तल पर पीकू वार्ड संचालित हो रहा है। जबकि मेडिकल वार्ड इमरजेंसी कक्ष के ऊपर संचालित हो रहा है। जिला अस्पताल के नए भवन के वार्डो में जो पंखे चल रहे थे वह केवल डोल रहे थे। बावजूद अस्पताल प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। इस बाबत सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो एक दो दिन के अंदर सब ठीक करा दिया जाएगा।