फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 17 वर्षों से खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील का लगा रहा हूं चक्कर

विज्ञापन
पकड़ी थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते पकड़ी थानाध्यक्ष मि​
विज्ञापन
बलिया। थाना समाधान दिवस पर नरही थाने में पहुंचे चौरा गांव निवासी राधेश्याम पासवान ने बताया कि कथरिया मौजा स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद 17 वर्षों से खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नरही थाने में चार मामले आए लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। वहींए तेतारपुर निवासी बबलू राम ने आरोप लगाया कि पट्टीदार के विवाद के कारण सात महीने से उनके मकान की ढलाई नहीं हो पा रही है। प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे ने बताया कि सभी मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम गठित कर मौके पर निस्तारण को भेजा गया है।

बैरिया थाने में उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 18 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे, जबकि चार अन्य मामलों से जुड़े थे। दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 20 मामलों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। भूमि विवाद प्रस्तुत करने वालों में दीपक वर्मा, जवाहर यादव, रामविलास, संदीप साहू, मीना देवी, बासमती देवी, हरिशंकर प्रसाद और मीना सिंह सहित कई फरियादी शामिल रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल यादव, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर: पकड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के समक्ष कुल चार मामले प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उभांव थाना परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल छह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो राजस्व संबंधी मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
जिले के 22 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें भूमि विवाद से जुड़े मामला ज्यादा पहुंचे। राजस्व व पुलिसकर्मी संयुक्त रूप से मौजूद रह कर फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें