फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 30 जुलाई को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। 30 जूलाई को प्रातः 10 बजे से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जिला क्रीड़ा सचिव दिनेश प्रसाद ने दी है। प्रतियोगिता में 5 खेल शामिल हैं। इनमें तीरंदाजी, शतरंज, कराटे , राइफल शूटिंग, जिमनास्टिक में खिलाड़ी दम दिखाएंगे। जिला क्रीड़ा सचिव ने सभी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों और प्रतियोगिता प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जनपदीय और मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी छात्र,छात्रा के पास 6 प्रति में पात्रता प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए। इसके साथ निम्न दस्तावेजों की छायाप्रति भी संलग्न करनी होगी। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा का अंक पत्र।
विज्ञापन

दिनेश प्रसाद ने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की अनुपलब्धता की स्थिति में खिलाड़ी प्रतिभागिता से वंचित रह जाएंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी,शारीरिक शिक्षक की होगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि पात्रता प्रमाण पत्र अभी से बनवाना सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें