बैरिया थाना परिसर में वाहनों की नीलामी के दौरान लगी भीड़ को हटाती पुलिस।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। रविवार को वाहनों की नीलामी जीएसटी का बंदिश लगाने के कारण नीलामी में शामिल होने वाले सैकड़ों लोग बैरंग वापस लौट गए। बैरिया थाने में कुल 20 दोपहिया व चार पहिया गाड़ियों की नीलामी होनी थी। जिसके लिए पांच लोग शेष बचे रहे।
बताया जा रहा है कि बैरिया थाने की कुल 12 वाहन, दोकटी थाने की चार, रेवती थाने की एक, हल्दी थाने की तीन और दोकटी थाने की एक स्विफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन की नीलामी हुई। जबकि जीएसटी दाखिल करने वाले पांच लोगों ने नीलामी में भाग लिया। पिछली बार वाहनों की नीलामी में जीएसटी की कोई बंदिश नहीं थी। इस बार नीलामी की सूचना में भी जीएसटी के संबंध में कोई जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं दी गई थी। फलस्वरुप सैकड़ों लोग बिना नीलामी में भाग लिये और वापस लौट गए। अगर सभी लोग नीलामी में भाग लेते तो सरकार को इस नीलामी से अच्छा खासा राजस्व की प्राप्ति होती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नीलामी में उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र, तहसीलदार बांसडीह प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार सदर अजय सिंह, आरटीओ विभाग के आरआई राज रोशन, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह, एसएचओ रेवती रामायण सिंह, थानाध्यक्ष दोकटी रोहन राकेश सिंह, थानाध्यक्ष हल्दी राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।