फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगलगी में चार रिहायशी मड़हें समेत गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़हे में लगी आग से गृहस्थी के समान के साथ बाइक, साइकिल, नगदी और चार मड़हे जलकर राख हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने रिहायशी मड़हे में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन के समतगड़ही निवासी सुदर्शन प्रजापति ने तहरीर में जिक्र किया कि प्रत्येक दिन की तरह बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने रिहायसी मड़हे में सो गए थे कि आधी रात के बाद अचानक मड़हे से आग की लपटें उठने लगीं। आग की तपीश महसूस होने पर नींद खुली तो हो हल्ला मचाया और टाट-फाड़कर बाहर निकलें। आसपास के लोग जुटे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे चार रिहायशी मड़हे और उसमें रखा खाने-पीने का समान सहित बाइक, तीन साइकिल और घर में रखा नगदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। वही, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी सिंह ने पीड़ित परिवार को तिरपाल मुहैया कराया, जबकि क्षेत्रीय लेखपाल पड़ताल में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें