ननिहाल में आई चार वर्षीया बच्ची शुक्रवार की सुबह तीन मंजिले छत से गिरकर घायल हो गई। मनियर निवासी गुफरान की चार वर्षीय पुत्री अल्फिया अपने ननिहाल नगर के वार्ड पांच स्थित साईं मोहल्ला निवासी अब्दुल सलाम के यहां आई हुई थी।
शुक्रवार की सुबह अल्फिया खेलते हुए तीसरी मंजिल की छत पर चली गई। खेलते समय वह अचानक छत से नीचे गिर गई। बताया जाता है कि बच्ची छत से गिरने के बाद पहले तार पर आई और वहां से वह जमीन पर गिर गई। बालिका के गिरने की जानकारी होते ही पूरे घर और मोहल्ले में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों के साथ परिवार वाले बालिका को लेकर तुरंत स्थानीय सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल बालिका को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।