जिला अस्पताल पहुंचने पर नवजात की दादी सविता देवी और डब्बू उर्फ सौरभ गौतम पुत्र राजेश निवासी भदेसरा मऊ को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मयंक पांडेय पुत्र चंद्रभूषण पांडेय निवासी भीटी मऊ, अर्चना पत्नी शशिकांत, शशिकांत पुत्र रामदास, दुर्गेश राय पुत्र सुमित राय निवासी भीटी और नवजात को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। एसओ सजय त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। दो लोगों की मौत हुई है।