फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दिनदहाड़े वारदातः पेट्रोल पंप के मैनेजर से 8.88 लाख रुपये की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jul 2021 08:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पेट्रोल पंप के मैनेजर  प्रतिदिन की तरह बिक्री हुए तेल के पैसे को स्टेट बैंक में जमा करने के लिए  बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सामने आकर उनकी बाइक रोक दी और मैनेजर को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी पूछताछ में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने एसआर पेट्रोल पंप के मैनेजर को घायल कर आठ लाख 88 हजार रुपये से भरे बैग को लूट लिया। बांसडीह-बलिया मार्ग पर पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप घटी  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन


पिंडहरा स्थित शंभूनाथ गुप्ता के एसआर पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय गोंड प्रतिदिन की तरह बिक्री हुए तेल के पैसे को स्टेट बैंक में जमा करने के लिए बृहस्पतिवार को करीब 3.45 बजे बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप पहुंचे कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सामने आकर उनकी बाइक रोक दी और मैनेजर को पीटकर घायल कर दिया।

इसके बाद करीब आठ लाख 88 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। आसपास के लोगों ने बांसडीह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। उधर, शिवरामपुर से नरला होते हुए भागे बदमाशों ने गांव के समीप एक विद्युत पोल के पास खाली बैग फेंक दिया। पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि लूट की सूचना मिली है। पेट्रोल पंप के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें