बलिया। जनपद में 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। वहीं 17 मार्च को जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका जिले के 22 थाना अंतर्गत 1587 स्थानों पर जलाई जाएगी। इसमें 59 स्थानों को पुलिस महकमा द्वारा संवेदनशील घोषित किया गया है।
आंकड़ों पर गौर करें तो सदर कोतवाली में 56 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसी प्रकार दुबहड़ में 29, गड़वार में 125, सुखपुरा में 66, फेफना में 70, नरहीं में 58, चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 112, हल्दी में 66, दोकटी में 59 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा रेवती में 52, बांसडीह में 68, बांसडीहरोड में 91, सहतवार में 31, मनियर में 32, सिकंदरपुर में 98, खेजुरी में 56, पकड़ी में 70, रसड़ा में 150, नगरा में 75, भीमपुरा में 103, उभांव में 97 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत 59 स्थान संवेदनशील है। जिसमें गड़वार के सरया, कुरेजी, रतसड़, धनौतीधुरा, अरईपुर है। इसी प्रकार फेफना में सागरपाली, मिड्ढा, आमडारी, धम्मनपुरा, औंदी, डुमरी, पांडेयपुर, कपूरी नारायणपुर, फेफना, पिपरिया है। नरही थाने में भरौली, सुरापाली, पलियाखास, सोहांव, अमांव, पिपराकला, सलेमपुर है। बैरिया में हेमंतपुर, रानीगंज, बैरिया, दयाछपरा, करमानपुर, सुरेमनपुर तथा बांसडीह अंतर्गत खरौनी, मैरीटार, राजपुर, जानकीछपरा, हुसैनाबाद, कस्बा बांसडीह, सुल्तानपुर संवेदनशील है। खेजुरी में मासूमपुर व नगरा में खरूआंव व ढेकवारी है। वहीं सिंकदरपुर में मलेजी, कस्बा, डूहाबिहरा, पंदह, बसरिकापुर, काजीपुर, खरीद, सिवानकला, मिश्रवलिया, बघुड़ी, कठौरा, गोसाईपुर, हरनाटार, लौहर, खटंगा, हुसेनपुर, माल्दह, रूद्रवार, ठोकोढ़ा, कोथ, सिसोटार संवेदनशीन स्थान है।