फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर रास्ते पर गिरा, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में मंगलवार को हाईटेंशन तार टूट कर रास्ते पर गिर गया। इसमें दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए श्रीनगर न्यू पीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां से एक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे का इलाज श्रीनगर न्यू पीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीण जेई, एई और लाइनमैन पर प्राथमिकी दर्ज कराने और हाईटेंशन तार को बदलने की मांग को लेकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए। एसएचओ रेवती यादवेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्की एक न सुनी। श्रीनगर निवासी नागा यादव (35) शौचकर अपने घर लौट रहे थे। उनके ऊपर अचानक हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। उसी गांव के वृंदावन राय भी कुछ दूरी पर घर जा रहे थे। वह भी तार के चपेट में आ गए और झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों लोगों को न्यू पीएचसी श्रीनगर पहुंचाया। नागा यादव 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर लिया गया।
ग्रामीणों का आरोप था बैरिया के अवर अभियंता विनोद भारद्वाज और संबंधित लाइनमैन से कई बार विद्युत तार बदलने का आग्रह किया गया था, लेकिन विभाग की ओर से सुनवाई नहीं की गई। फलस्वरूप यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत लाइन बैरिया विद्युत उपकेंद्र से आई है, जो यहां से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके कई बार विद्युत उपकेंद्र पर भी पहुंच कर ग्रामीणों ने तार बदलने का आग्रह किया था। इस बाबत जेई विनोद भारद्वाज ने कहा कि पीड़ित हाईटेंशन तार के नीचे बैठे थे। अचानक इंसुलेटर पंक्चर हो गया और तार टूट कर गिर गया। घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें