कैबिनेट मंत्री के मामले में हुई सुनवाई
बलिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से हनुमानजी को राजभर जाति बताने वाले मामले की मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें थाने की ओर से रिपोर्ट दी गई। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 10 मार्च तय की है।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से हनुमानजी को राजभर जाति बताने वाले मामले में सिविल जज (सीडी) एमपी-एमएलए कोर्ट गार्गी शर्मा ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी नवीन राय के परिवाद की सुनवाई की। इसमें थाने से रिपोर्ट दी गई कि 18 दिसंबर 2024 को चितबड़ागांव थाना अंतर्गत वसुदेवा गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन में कैबिनेट मंत्री आए थे। भाषण भी दिया था लेकिन आरोप के संबंध में साक्ष्य नहीं मिला।