बलिया। बेटी की शादी के लिए सरकार अब मदद करेगी। इसके लिए आवेदन मांगें जा रहे हैं।
शादी अनुदान योजना दो साल बाद शुरू हुआ है। इसके तहत पात्रता के श्रेणी में आने वाले परिवारों को बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये की मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को लक्ष्य भी दिया गया है। सरकार ने योजना के संचालन के लिए वेबसाइट जारी कर दिया है। पात्र आवेदन भी करने लगे हैं।
अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को योजना का लाभ ले सकेंगे। अब बेटियों के हाथ पीले करने में सरकार की मदद सहायक होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शादी के 90 दिन पहले व 90 दिन बाद तक करना होगा। समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि शादी अनुदान योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आवेदन के वेबसाइट खुला हुआ है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदन कर रहे हैं।