फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया महोत्सव में गोपाल राय ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया स्थापना दिवस पर चल रहे ‘बलिया महोत्सव’ के पहले दिन जहां कैलाश खेर के सूफी गानों पर लोग रातभर झूमते रहे। वहीं, दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रस्तावित दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित हो गए। शाम को एक बार फिर भोजपुरी कलाकारों की महफिल गोपाल राय के नेतृत्व में जमी। इसमें गोपाल राय के साथ ही अन्य स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। इस पर लोग झूमने पर विवश हो गए।
विज्ञापन


महोत्सव के दूसरे दिन बहुउद्देशीय सभागार में किसान सम्मान समारोह, प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ही स्टार नाइट में सांसद एवं अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का कार्यक्रम प्रस्तावित था। माना जा रहा है कि शुक्रवार को जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित हो गए। महोत्सव के लिए सड़कों के किनारे लगाए गए स्टॉल भी खाली दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें