फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे जयकारे, देवी गीतों की धूम

विज्ञापन
नरहीं क्षेत्र के सुरही गांव में स्थित नव दुर्गा मंदिर पर दर्शन करतीं श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को देवी मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के साथ ही छठे स्वरूप मां कात्यायनी का पूजन-अर्चन किया गया। इस बार पंचमी व छठी तिथि एक ही दिन पड़ी। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां के जयकारे एवं घंट-घडि़याल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर मां के भक्तों ने पूजन-अर्चन कर मन्नते मांगी। मां ब्राह्मणी देवी के दरबार ने मेले का स्वरूप लेना शुरू कर दिया है। अच्छी-खासी संख्या में दुकानें सजने लगी हैं। बाजार भी गुलजार होने लगा है। इसके अलावा नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं घंट-घडिय़ाल तथा मां के जयकारे से मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र के देवीमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों फोर्स तैनात रही।
देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़
नरहीं। इलाके के सुरही गांव में स्थित नव दुर्गा मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में स्थापित 101 कलश तथा 101 अखण्ड ज्योति जल रही है। रात में देवी जागरण किया जाता है। बिहार सहित पूर्वांचल से श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा चल रहा है। इसमें रोज सैकड़ों भक्तों को प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर के पुजारी रामनाथ यादव ने बताया कि नवमी के दिन हवन पूजन के साथ बड़े भंडारे का आयोजन किया गया है। धार्मिक अनुष्ठान में पंडित प्रदीप उपाध्याय, मुरली, श्यामाकांत सिंह, ओमप्रकाश, राधेश्याम, शिवानंद, रमाशंकर खुशहाल आदि लोग लगे हुए हैं। बेल्थरारोड के बाघ वाली गली स्थित श्रीआदि शक्ति दुर्गा धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने देवी मां को नारियल, पुष्प, सिंदूर आदि सामग्रियों से विधिवत पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें