फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा गिराने के विरोध में उतरे ग्रामीण, सफाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। स्थानीय नगर पंचायत में पिछले 10 दिनों से सफाई कार्य बंद होने से चहुंओर गंदगी है। कस्बे में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इसको लेकर नगरवासियों में रोष है। बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने और उससे उठने वाली दुर्गंध से वातावरण दूषित हो रहा है। कूड़ा उठान ठप होने से पीछे ग्रामीणों का विरोध बताया जा रहा है। नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए जगह निश्चित नहीं है।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर पंचायत में साफ सफाई के लिए नपं की ओर से 35 से अधिक सफाईकर्मियों की सेवाएं ली जाती हैं। दो शिफ्टों में नगर क्षेत्र में सफाई कराया जाता है। नपं के सफाईकर्मियों की ओर से 10 दिनों से सफाई बंद करा दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक कूड़ा निस्तारण के लिए जगह का आवंटन नहीं हो जाता तब तक सड़क पर झाड़ू लगाने का कार्य बंद रहेगा। सफाई नायक राकेश ने बताया कि पूर्व में कस्बे से कूड़े को उठाकर गड़हियों और श्मशान भूमि के पास ग्राम समाज की जमीन पर निस्तारित किया जाता था। श्मशान की भूमि के आसपास के ग्रामीणों के विरोध के चलते आए दिन सफाईकर्मियों के साथ तूतू-मैंमैं की नौबत हो रही है। ऐसे में कूड़ा निस्तारण कराना मुश्किल है। समस्या से संबधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शासन स्तर से जगह का निर्धारण कराकर सफाई व कूड़ा उठाने का कार्य सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें