फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: चौठारी की रस्म के दौरान सरयू में डूबी बच्ची, नदी में कूदी मां और तीन युवतियों की बाल-बाल बची जान

Sat, 22 May 2021 10:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बच्ची को डूबते देख उसकी मां भी नदी में कूद गई। मौके पर मौजूद परिवार की अन्य तीन महिलाओं ने भी नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते पांचों पानी में उतराने लगे। संयोग था कि वहां मौजूद युवकों तत्परता दिखाई और चारों महिलाओं को बचता लिया। बच्ची की जान नहीं बच सकी। घटना बलिया की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने फुफेरे भाई की चौठारी में परिजनों संग शनिवार की दोपहर बलिया के मांझी स्थित राम घाट पहुंची एक बच्ची सरयू में नहाने के दौरान डूब गई। बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां और तीन युवतियों ने नदी में छलांग लगा दी। इस क्रम में पांचों एक साथ डूबने लगीं। मौके पर मौजूद युवकों ने चार को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन एक बालिका गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जिले के ठेकहां निवासी मोहन बिंद के पुत्र कर्ण बिंद की शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। अपनी माता रामावती देवी के साथ प्रिया कुमारी (10) भी इसी शादी में शामिल होने ठेकहां आई थी। शनिवार को परिजनों संग दूल्हा कर्ण बिंद चौठारी की रस्म के लिए मांझी के राम घाट पहुंचा था।

सरयू में नहाने के दौरान प्रिया डूबने लगी तो उसकी मां, तीन युवतियां प्रीति, नंदनी और नैना ने भी नदी में छलांग लगा दी। पांचों को डूबते देख वहां मौजूद युवकों ने चार को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन प्रिया गहरे पानी में चली गई। घटना से चौठारी की रस्म के उल्लास मातम में बदला गया। महिलाओं की रुदन क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। देर शाम तक मांझी थाना पुलिस की मौजूदगी में शव की खोजबीन जारी थी पर शव बरामद नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें