बलिया। जनपद में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी व्याक स्तर पर पांव पसार चुका है। लेकिन शनिवार को आई रिपोर्ट में राहत मिली है। रिपोर्ट के अनुसार नए मरीजों की संख्या मात्र 41 है। जबकि एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इस प्रकार मौत की संख्या 210 पर रूकी हुई है। जबकि एक्टिव केस 804 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।